Thursday, October 22nd, 2026

चतुर्थ श्रेणी के पद पर 6 को मिली अनुकम्पा नियुक्ति


धमतरी। स्कूल शिक्षा विभाग के तहत छ: दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित सदस्य को चतुर्थ श्रेणी के पद पर 25 मार्च को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदाय की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त सदस्यों को सातवां वेतन, पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स लेवल-01 (वेतनमान 15,600 रूपए) एवं समय-समय पर शासन द्वारा स्वीकृत महंगाई भत्ता के साथ तीन साल की परिवीक्षा अवधि में जिले के विभिन्न स्कूलों में पदस्थ किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक नगरी के जंगलपारा निवासी श्रीमती चम्पी कंचन को शासकीय श्रृंगीऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी, ग्राम मोदे के श्री रॉबिन सिंह को शासकीय हाईस्कूल उमरगांव, ग्राम गिधावा के श्री तिलक राम ध्रुव की शासकीय हाईस्कूल कसपुर में भृत्य (टी संवर्ग) के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। इसी तरह धमतरी के ग्राम लोहरसी की श्रीमती ममता गंगबेर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुजगहन में भृत्य (ई संवर्ग), बालोद जिला के ग्राम आसरा निवासी श्रीमती मोतिम बाई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनी में भृत्य (टी संवर्ग) और मगरलोड के शुक्लाभाठा निवासी श्री विकासराज को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में भृत्य (ई संवर्ग) के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदाय की गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय